शिक्षक समाज लोकतंत्र की मजबूत नींव : संजीव कुमार सक्सेना
बरेली। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सक्सेना ने शिक्षक मतदाताओं से प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान की अपील की है।
संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज लोकतंत्र की मजबूत नींव है और शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दानिश अख्तर शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि दानिश अख्तर के समर्थन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। फातिमा लियोन पब्लिक स्कूल नरियावल, रोहिलास इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरियावल, पीओसी स्कूल नकटिया और साबरी स्कूल ठिरिया निजावत खां में शिक्षकों एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर समर्थन मांगा गया।
सक्सेना ने शिक्षकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता फार्म उपलब्ध कराएं और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए दानिश अख्तर के पक्ष में समर्थन जुटाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक समुदाय दानिश अख्तर के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाएगा।




