5 अगस्त को सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देगा कांग्रेस का जत्था
जिला बैठक में संगठन विस्तार, कांवड़ सेवा और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की रणनीति तय
गाजियाबाद (आप अभीतक) । जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद की बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की पुण्यतिथि पर बागपत स्थित उनके पैतृक गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने राष्ट्रहित, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए हमेशा मुखर होकर संघर्ष किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। बैठक में तय किया गया कि गाजियाबाद से 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी निजी गाड़ियों से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए ग्राम अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज की जाएंगी, ताकि अधिकतम कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में कांवड़ यात्रा और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, सहयोग और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, ग्राम सभा अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन विस्तार तथा आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, रियाज़ सैफी, उदय सिंह पाल, सुनील सिंह, अनु मलिक, राजू शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आफाक अहमद, राजाराम भारती, डॉली त्यागी, अश्वनी त्यागी, हरेंद्र बाबा, लक्ष्मण जाटव, राजेंद्र गुर्जर, बृजभूषण खान, इरफान अली, राजू ठाकुर, आमिर गुर्जर, विश्वराज सिंह गुर्जर, दीपक शर्मा, लोकेश चौधरी, निजाम मलिक, विनोद शर्मा, जगपाल सिंह, सुरेंद्र बघेल, हुकमा चौधरी, जयवीर सिंह, मधुसूदन भाई, तरुण शर्मा, सविता जैसवाल, सविता गौतम, सीमा, नजमीन, राबिया अंसारी, छम्मा चौधरी, रिजवान मलिक, नईमुद्दीन त्यागी, बी.एस. नेगी, राजेश गुप्ता, हाजी खुर्शीद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




