CrimeGhaziabaduttar pradeshप्रशासन
प्रताप विहार में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे पत्थर चले
मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद
गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप विहार के लीलावती चौक पर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने का मामला सामने आया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी एक ठेले से टच हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया।
सूचना मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




