Ghaziabad

आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कालेज की की मेधावी छात्राओं को

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया

मुरादनगर । अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर में विश्वविद्यालय के धनवंतरी ऑडिटोरियम, चरक सम्मेलन केन्द्र में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति, माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा आई.टी.एस. कॉलेज, मुरादनगर की मेधावी छात्राओं को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट एकेडमिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया, जिसमें एम.पी.टी. पाठ्यक्रम 2023 बेंच की छात्रा इल्मा अशरफ ने 84.7 अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक एवं केतन सिरोही ने 77.4 अंक के साथ रजत पदक एवं एम.डी.एस. बैच 2022-25 परीक्षा 2025 में ओरल सर्जरी विभाग, डॉ विद्या अय्यर ने रजत पदक, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग, डॉ अचोम उमा देवी ने रजत पदक प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज ने विश्वविद्यालय के द्वितिय दीक्षांत समारोह में अपनी शैक्षिणक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। यह सफलता संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, छात्र-छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकीकृत रक्षा स्टाफ, रक्षा मंत्रालय के उप प्रमुख सर्जन वाइस एडमिरल कृष्ण एम. अधिकारी रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति माननीय श्री आनंदीबेन पटेल द्वारा की गई जिन्होंने पदक विजेता छात्राओं को स्वर्ण एवं रजत पदक, उपाधि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री ब्रजेश पाठक तथा माननीय राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिए।

इस अवसर पर आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी और आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद के सदस्य डॉ एम. थंगराज को भी आमंत्रित किया गया।

सम्मानित छात्राओं ने संस्थान को उत्कृष्ट शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद देते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में शिक्षकों और संस्थान की प्रेरणा एवं समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस गौरवान्वित उपलब्धि के लिए आई.टी.एस-एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री अर्पित चड्ढा के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं संस्थान में उपलब्ध कराई गई शोध एवं शैक्षणिक सुविधाओं ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाया।

Related Articles

Back to top button