Ghaziabad

आयुष्मान कार्ड में गलतियां अब जिला स्तर पर होंगी ठीक

गाजियाबाद। अब आयुषमान कार्ड में नाम या जन्मतिथि की गलती अब जिला स्तर पर ही सुधारी जा सकेंगी। ऐसे लोग जो आयुष्मान कार्ड में गलती के चलते स्वास्थ्य संबंधी लाभ नहीं ले पा रहे हैं उनको इससे बड़ी राहत मिलेगी। लगातार मिल रही शिकायतों के निस्तारण के उद्देश्या से स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भी भेजा गया। ऐसी गलतियों की लाखों शिकायतें प्रदेश स्तर पहुंचने लगी तो इसका तोड़ निकाला गया। अब ऐसी गलतियों को जिला स्तर पर ही ठीक कराया जा सकेगा। बस इसके लिये जरूरी दस्तावेज लेकर नामित किये गये अस्पताल में जाना होगा। इस सुविधा के लिए सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने आठ केंद्रों को नामित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिये अलग से केंद्र खोल दिये गये हैं और आइडी भी उपलब्ध करा दी गई है।

Related Articles

Back to top button