bareillyuttar pradeshराष्ट्रीय
उर्स-ए-शराफती में सैफ वली खां ने की शिरकत
बरेली। उर्स-ए-शराफती के मुबारक मौके पर सपा नेता सैफ वली खां दरगाह पहुंचे। उन्होंने हजरत गाजी मियां साहब से मुलाकात कर उर्स की मुबारकबाद पेश की और दरगाह पर हाजिरी लगाई।
सैफ वली खां ने इस दौरान अकीदत के साथ चादर पेश कर दुआ की। उनके साथ समर्थक और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
सपा नेता सैफ वली खां ने कहा कि उर्स-ए-शराफती हमारी गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और आपसी मोहब्बत की खूबसूरत मिसाल है। ऐसे मुबारक आयोजन समाज में अमन, शांति और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह पर हाजिरी लगाकर मुल्क और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ की है।




