Crimelakimpur khiriuttar pradeshराष्ट्रीय

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खीरी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.09.2026 को थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अम्बर उर्फ अमर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बसैगापुर थाना व जिला खीरी को राजापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय लखीमपुर-खीरी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया।

Related Articles

Back to top button