Ghaziabad
हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, वेस्ट यूपी के लोगों को होगा फायदा
हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, वेस्ट यूपी के लोगों को होगा फायदा

नए वर्ष से प्रयागराज के लिए हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से उड़ान सीधे उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा की तैयारियां चल रही थीं।
अब इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, एक दिन पहले प्रयागराज में एयरपोर्ट पहुंचे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और वहां के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हिंडन से प्रयागराज के बीच उड़ान शुरू किए जाने की बात कही है।
इसके लिए विमानन कंपनी एयर इंडिया या फिर इंडिगो में से किसी एक को उड़ान शुरू करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। एयरपोर्ट निदेशक डा. चिलका महेश का कहना है कि मौखिक सूचना मिली है। लिखित में उनके पास कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है।



