Breaking Newsराष्ट्रीय
कृषि कानूनों के खिलाफ पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

चंडीगढ़। केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। कई राजनीतिक दल इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। इसी बीच राजग का हिस्सा रहे शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने भारत सरकार से मिले पद्म विभूषण सम्मान को वापस कर दिया है। ऐसा उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में किया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लगभग तीन पन्ने की चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कृषि कानूनों का विरोध किया है। उन्होंने किसानों पर हुई कार्रवाई की निंदा की और इसके साथ अपने पद्म विभूषण सम्मान को वापस कर दिया है। पत्र में उनका कहना है कि मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं।