
त्योहार और दिवस
भोपाल गैस त्रासदी दिवस
विश्व विकलांग दिवस
जन्मदिन
1882 – नंदलाल बोस (भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार)
1884 – राजेन्द्र प्रसाद (भारत के प्रथम राष्ट्रपति)
1889 – खुदीराम बोस (स्वतंत्रता सेनानी)
1903 – यशपाल (हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक)
1957 रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि)
1982 – मिताली राज (टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला)
पुण्यतिथि
1971 – लांस नायक अल्बर्ट एक्का (परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक)
1979 – मेजर ध्यानचंद (भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी)
2011 – देव आनंद (फ़िल्म अभिनेता और निर्माता)
राष्ट्रीय घटनाएं
बाजी राव द्वितीय को 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
अंग्रेज़ों ने 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।