
त्योहार और दिवस
राष्ट्रीय प्रेस दिवस
जन्मदिन
1846 – अकबर इलाहबादी (उर्दू के मशहूर शायर)
1907 – शंभू महाराज (कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक)
1908 – बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक)
1930 – मिहिर सेन (भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक)
1931 – आर. रामचंद्र राव(भारतीय क्रिकेट अंपायर )
1973 – पुलेला गोपीचंद (भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी)
पुण्यतिथि
1857 – ऊदा देवी (पासी’ जाति से सम्बंधित एक वीरांगना)
1915 – करतार सिंह सराभा (प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी)
राष्ट्रीय घटनाएं
मुंबई में सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही 2013 में भारत सरकार ने भी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 40 वर्ष की आयु मे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे सबसे कम उम्र के व्यक्ति और सर्वप्रथम खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले यह सम्मान खेल के क्षेत्र में नहीं दिया जाता था। सचिन को यह सम्मान देने के लिए पहले नियमों में बदलाव किया गया था।