
जन्मदिन
1833 – महेंद्रलाल सरकार (समाज सुधारक और होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले)
1897 – सोहराब मोदी (प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक)
1929 – राम मोहन (प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता)
1940 – ममता कालिया (साहित्यकार)
1941 – अरुण शौरी (भारत के अदम्य निर्भीकता वाले पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रसिद्ध लेखक और राजनेता)
1960 – अनु मलिक (हिन्दी फ़िल्म संगीतकार )
1965 – शाहरुख़ ख़ान (हिन्दी फ़िल्म अभिनेता)
1982 – योगेश्वर दत्त (भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी)
पुण्यतिथि
1885 – अण्णा साहेब किर्लोस्कर (मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार)
2012 – श्रीराम शंकर अभयंकर (अमेरिकी गणितज्ञ)
राष्ट्रीय घटनाएं
एटलस नाम का जहाज 1834 में भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने 2002 में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
ग़ुलाम नबी आज़ाद ने 2005 में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
केन्द्र सरकार ने 2008 में सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।