
जन्मदिन
1856 – प्रताप नारायण मिश्र (हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक)
1861 – भिकाजी कामा (महिला अधिकारों की बुलंद आवाज)
1940 – आरती साहा (भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक)
1950 – मोहिन्दर अमरनाथ (भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी)
1963 – पंकज पचौरी (वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार)
1971 – लिम्बा राम (भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज)
पुण्यतिथि
1859 – नाना साहब उर्फ धुंदु पंत (सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे)
2006 – पद्मिनी (दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर)
राष्ट्रीय घटनाएं
1932 – डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर 1932 में एक विशेष समझौता हुआ।
1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार 1932 में देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
2003 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 2003 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008 – भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने 2008 को एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने 2008 को राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने 2009 में चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने 2014 में मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।