Breaking Newsराष्ट्रीय
देश में कोरोना ने तोड़ दिए अब तक के सारे विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में 86432 केस, 1089 मौत से बढ़ा खौफ
देश में कोरोना ने तोड़ दिए अब तक के सारे विश्व रिकॉर्ड, 24 घंटे में 86432 केस, 1089 मौत से बढ़ा खौफ

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। ये आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 86432 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कुल 1089 मौतें दर्ज की गईं। कुल 8,46,395 सक्रिय मामलों सहित ये संख्या 40,23,179 हो गई है। 31,07,223 लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि मरने वालों की कुल संख्या 69,561 हो गई है।इससे पहले शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 83,341 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, वहीं 1,096 मरीजों की मौत हो गई। वहीं कोरोना टेस्ट की बात करें तो 3 सितंबर को 11,69,765 कोरोना सैंपल की जांच हुई। 40 लाख से अधिक मामलों के साथ भारत अब पूरे विश्व में दूसरे स्थान के करीब पहुंच गया है