Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
गाजियाबाद : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना समय की जरूरत, हातम सिंह
गाजियाबाद : जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना समय की जरूरत, हातम सिंह

गाजियाबाद। भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के उत्तर प्रदेश सह प्रभारी हातिम सिंह नागर का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की जरूरत है।
एक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपने कार्यों से देश का सिर ऊंचा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की उम्मीदों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। श्री नागर का कहना है कि इस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून हमारे लिए बहुत जरूरी है। आने वाले समय के लिए हमें हर तरह से तैयार होना होगा जिसके लिए जनसंख्या पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। देश की उन्नति और विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है इसके लिए सभी धर्म के लोगों को प्रयास करना होगा वरना आने वाले समय में संसाधन पर्याप्त न होने पर भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार करेगी।