Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
गाजियाबाद : टैक्स प्रणाली को सुगम व पारदर्शी बनाने का कदम सराहनीय अशोक गोयल
गाजियाबाद : टैक्स प्रणाली को सुगम व पारदर्शी बनाने का कदम सराहनीय अशोक गोयल

गाजियाबाद। व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारदर्शी टैक्स सिस्टम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि इसका व्यापारियों ने स्वागत किया है।
श्री गोयल ने एक बयान में कहा है कि नई व्यवस्था में करदाता पर विश्वास मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस का सूत्र अपनाया गया है। अब हाईकोर्ट में एक करोड़ और सुप्रीम कोर्ट में दो करोड़ रुपए से अधिक के विवाद जाएंगे बाकी विवादों को विभाग में ही तर्कसंगत ढंग से सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में रिटर्न से रिफंड तक सब कुछ पारदर्शी और ऑनलाइन होगा इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हम आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ेंगे।