Breaking Newsराष्ट्रीय
बाहुबली विधायक विजय मिश्र मध्यप्रदेश में गिरफ्तार
बाहुबली विधायक विजय मिश्र मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

गाजियाबाद। भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक विजय मिश्र को उत्तर प्रदेश पुलिस की सूचना पर मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विजय मिश्र महाकाल का दर्शन करने निकले थे। उत्तर प्रदेश पुलिस को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दे दी जिन्हें मालवा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने विजय मिश्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विजय मिश्र के एक रिश्तेदार ने विजय मिश्र उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मकान पर कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। विजय मिश्र पिछले 3 दिन से लगातार यह कहकर चर्चाओं में बने हुए थे कि उत्तर प्रदेश पुलिस ब्राह्मण होने के कारण उनकी हत्या कर सकती है। वे निषाद पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते थे।