Breaking Newsराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
गाजियाबाद : प्रदेश व केंद्र सरकार दबा रही है अल्पसंख्यक की आवाज निजाम मलिक
गाजियाबाद : प्रदेश व केंद्र सरकार दबा रही है अल्पसंख्यक की आवाज निजाम मलिक

गाजियाबाद। कांग्रेस की अल्पसंख्यक इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश निजाम मलिक ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की भाजपा प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों की आवाज दबा रही है। इसका बड़ा उदाहरण डॉ कफील खान की रिहाई ने होना है। निजाम मलिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम गत 22 जुलाई से कफील खान की रिहाई के लिए लगातार प्रदेश व्यापी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से भाजपा की सरकार आई है अल्पसंख्यक समाज पर लगातार फर्जी मुकदमे लगाकर गिरफ्तार गिरफ्तारी की जा रही हैं। डॉक्टर कफील खान का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है बल्कि मेडिकल कैंप लगाकर वे लोगों की सेवा करते रहे हैं। योगी सरकार ने उनके ऊपर देशद्रोह जैसी धारा लगाकर उनका उत्पीड़न किया है।
इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने भी डॉक्टर कफील को रिहा करने की मांग की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव ने कहा कि गाजियाबाद कांग्रेश प्रदेश सरकार की हिटलर शाही नीतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह पूजा चड्ढा मोहम्मद हनीफ चीनी सलीम सैफी रफीक कुरैशी सविता गौतम ममता त्यागी हुमायूं बेग मिर्जा एहसान अली सलमान अब्बासी नजर मोहम्मद और वसीम कुरैशी आदि मौजूद थे।