Breaking Newsबॉलीवुड तड़काराष्ट्रीय
म्यूजिक कम्पोज़र और सिंगर वाजिद खान के निधन पर शोक में डूबा बाॅलीवुड
म्यूजिक कम्पोज़र और सिंगर वाजिद खान के निधन पर शोक में डूबा बाॅलीवुड

बॉलीवुड के फेमस संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में रविवार रात निधन हो गया है। वाजिद को मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में किडनी की गंभीर समस्या के चलते एडमिट किया गया था। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। सिंगर संगीतकार वाजिद खान के निधन की दुखद खबर से बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर छा गई है। साल 2020 दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड के लिए भी काल साबित हो रहा है। पहले ऋषि कपूर फिर इरफान खान और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। किसी को उनके अचानक जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड सितारे वाजिद खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।