Breaking Newsराष्ट्रीय
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से जानी उनकी राय, लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से जानी उनकी राय, लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं

लॉकडाउन को बढ़ाया जाय या नहीं इस बारे में केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से राय लेनी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इस मसले पर सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके उनकी राय जानी। और गृहमंत्री शाह ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत हुए। यही नहीं बातचीत के दौरान शाह ने मुख्यमंत्रियों से उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी ली जिन्हें राज्य एक जून से खोलना चाहते हैं। क्योंकि देश में जारी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है।
गौरतलब है कि अब तक लॉकडाउन के हर चरण के आखिरी दिनों में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से उनकी राय जानते थे लेकिन इस बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह जिम्मेदारी संभाली है। मालूम हो कि पीएम मोदी जब मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे होते थे तो केंद्रीय गृह मंत्री भी मौजूद रहते थे। मुख्यमंत्रियों ने इस बातचीत में शाह से क्या विचार साझा किए इस बारे में तो फिलहाल नहीं पता चल पाया है लेकिन माना जा रहा है कि अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन के पांचवें चरण को भी लागू करने का सुझाव दिया है।
मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन के साथ साथ आर्थिक गतिविधियों को भी जारी रखने और धीरे धीरे सामान्य जनजीवन की ओर लौटने की बात सुझाई है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं… केंद्र सरकार इस बारे में अगले तीन दिनों में कोई न कोई फैसला जरूर ले