Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
विक्रम एन्क्लेव में चला बाबा का बुल्डोजर

गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके के विक्रम एंक्लेव में वर्षों से रास्ते पर कब्जे को निगम की टीम ने हटा दिया। इस रास्ते पर दबंगों ने कब्जा किया था, स्थानीय लोग इसका लगातार विरोध करते आ रहे थे। निगम की टीम आज सुबह जोनल प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि रास्ते का चौड़ीकरण हो गया है और अब आने जाने में वाहन स्वामियों को भी दिक्कत नही आएगी। पहले दबंगो ने सड़क पर कब्जा कर रास्ते को संकरा कर दिया था। वही लोगो ने भाजपा पार्षद सरदार सिंह भाटी को धन्यवाद किया।
नगर निगम के जोनल प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि लगातार रास्ते पर निर्माण की शिकायत मिल रही थी। आज अभियान के तहत कार्यवाही की गई हैं और आगे भी इसी प्रकार अवैध निर्माण पर कार्यवाही की जाएगी।