Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
घरेलू सिलेंडर के फिर बढ़े दाम

आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी और पीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार को तेल कंपनियों ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर एक बार फिर तीन रुपए महंगा कर दिया है। इससे पहले सात मई को घरेलू गैस के दाम में तेल कंपनियों ने 50 रूपए की बढ़ोतरी की थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 1000 को पार कर गया है। 50 रूपए महंगा होने के बाद घरेलू सिलेंडर लखनऊ में जहां 1037.50 रुपए का मिल रहा था वहीं तीन रूपए की बढ़ोतरी होने से इसका दाम 1040.50 हो गया है। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए की थी। इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 382.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 380.50 रुपए थी। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में भी 9 रूपए की बढ़ोतरी की है। अब यह सिलेंडर 2448 के बजाए 2457 रुपए का मिलेगा।