Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर काम मुमकिन: मनोज शर्मा

गाजियाबाद। नंदकृति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मनोज शर्मा ने उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में बदलाब के लिए विशेष योगदान दिया है। जिनमे पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी भी शामिल थे। जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए लावारिस व जिनके परिवार के लोगों ने अपने व्यक्ति को कांधा तक नहीं दिया उनका अंतिम संस्कार किया। वही शहर की सफाई के लिए नगर निगम गाजियाबाद को सम्मानित किया गया। जिसके लिए मेयर आशा शर्मा को स्मृति चिन्ह दिया गया। साथ ही नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को भी सम्मानित किया। नगरायुक्त ने अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। आॅक्सीजनमैन के नाम प्रसिद्ध रम्मी को भी सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दिल्ली पुलिस के ज्वॉइंट कमिश्नर आलोक कुमार को भी सम्मानित किया। वहीं अलग अलग कार्यों के लिए विभन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।