Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
स्वयं सेवक संघ की शाखा सदैव ही करती है बुलंद आवाज: वीके सिंह

गाजियाबाद। मेरठ के माधव कुंज शताब्दी नगर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई, भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के दो दिवसीय कार्यक्रम में 50 स्वर्ण जयंती वर्ष अधिवेशन में गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री, राजमार्ग और केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. जनरल वीके सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जोर दिया कि भारतीय स्वयं सेवक संघ की यह शाखा सदैव ही श्रमिकों के अधिकारों और संरक्षण के लिए एक बुलंद आवाज है। आयोजित अधिवेशन में संघ और संघ परिवार की इस इकाई पर विस्तार से सभागार में उपस्थित लोगों सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरणमय पांड्या, मुख्यातिथि के रूप में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष व निजि क्षेत्र के इंचार्ज श्री के.पी. सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम और अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ की उपाध्यक्ष नीता चौबे, मंत्री एवं परिवहन उद्योग प्रभारी रविन्द्र हिमते की गरिमामय उपस्थिति रही।