Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
महानायक डा. बी.आर अम्बडेकर ने किया जीवन भर संघर्ष: उदित मोहन
गाजियाबाद। अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा नेता उदित मोहन गर्ग ने नासिरपुर गांव में स्थित डॉ. बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों के बीच उनके प्रति चर्चा की। उन्होंने बाबा साहब के सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डालते कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया। उस समय के सामाजिक ताने-बाने में जो विसंगतियां थीं उन्हें दूर करने का काम किया। डा. अंबेडकर को इंग्लैंड जाकर पढ़ने का जो मौका मिला वह गायकवाड़ जी के द्वारा मिला। डा. अंबेडकर ने किसी विदेशी धर्म को नहीं बल्कि भारत के ही बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। उन्हें भारत की जनता से विशेष प्रेम था। जिस तरह भारतीय मुद्रा में गांधी का चित्र होता है वैसे ही नई पीढ़ी भीम ऐप के द्वारा पैसों का लेन देन करेगी। इन सभी बातों के साथ डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गिरीश साहनी, अधिवक्ता कुलदीप नागर, गंगा शरण, यशवंत, पिंटू, सुनील प्रताप सिंह, भीष्म जादौन आदि सभी क्षेत्र के मुख्य लोग उपस्थित रहे।