Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
हनुमान जन्मोत्सव पर लगेगा 11 हजार किलो के लड्डू का भोग

गाजियाबाद। रामलीला मैदान घंटाघर आयोजक एप्स फाउंडेशन व सहयोगी संस्था लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प एप्स फाउंडेशन के महासचिव अभिषेक कौशिक व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान द्वारा संयुक्त बयान में बताया कि श्री वज्रांगदेव हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रामलीला मैदान घंटा घर पर 11000 किलो का एक लड्डू के प्रसाद का भोग भगवान हनुमान जी को लगाया जाएगा। जो विश्व रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा यह कार्यक्रम शनिवार 16 अप्रैल 2022 रामलीला मैदान में संपन्न होगा। सर्वप्रथम श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा जस्सीपुरा मोड़ घंटाघर होते हुए रामलीला मैदान में कलश यात्रा का विश्राम होगा तत्पश्चात रामलीला मैदान में 1 लाख हनुमान चालीसा का पाठ शुभारंभ होगा। तत्पश्चात हनुमान जी महाराज को लड्डू का भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण होगा। हनुमान जन्मोत्सव में विशेष तौर पर आमंत्रित संत महामंडलेश्वर महापुरुष एवं शहर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में प्रिया शर्मा अध्यक्ष एप्स फाउंडेशन, उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, राम कुमार माहेश्वरी, कृष्ण कुमार त्यागी, सीमा चौधरी, मीरा चौधरी, रुचि बिंदल, राम गोपाल शुक्ला, पुनीत त्यागी मौजूद थे।