Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
गौशाला समिति के अध्यक्ष बने रघुनदंन व यशवीर बने महासचिव

गाजियाबाद। श्री राधा कृष्ण गौशाला नंगला साठा समाना में गौशाला समिति द्वारा सभी सदस्यों ने सर्वसहमति से रघुनंदन भारद्वाज को अध्यक्ष नियुक्त किया। यशवीर सिंह सिसोदिया जो पूर्व महासचिव पद पर सेवारत थे उन्हें पुन: महासचिव पद के लिए नियुक्त किया गया। अध्यक्ष रघुनदंन भारद्वाज ने कहा कि गौ सेवा करने से मानवजीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है। वर्तमान में लोग गाय का उपयोग सिर्फ दूध के लिए कर रहे हैं, अगर गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसको लावारिस की तरह सड़कों पर छोड़ देते हैं। ऐसा उनको नहीं करना चाहिए। एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति एवं समाज निरोगी होगा वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट भी बनेगा। पिछले कई वर्षों से रघुनदंन भारद्वाज श्री राधा कृष्ण गौशाला नंगला साठा समाना में गऊ सेवा कर रहें है। हरा चारा से लेकर उनके रहन सहन की उचित व्यवस्था का भी ख्याल रखतें है। बता दें कि रघुनदंन भारद्वाज गगन एंकलेव के अध्यक्ष भी है और समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते है। इस दौरान मुनेश बाबू, जितेन्द्र कुमार, यशवीर सिंह सिसौदिया, विशाल दत्त शर्मा, मनमीत गर्ग, संजय राणा, पुरूषोतम तोमर, मनोज कुमार, अनिल कुमार, हनीफ खान, प्रदीप चौधरी, निशा सिंह, शशी सिसौदिया, राहुल तोमर, अनिल गुप्ता, कैलाश, धमेन्द्र समेत सैकड़ो लोगों ने गऊ रक्षा का संकल्प लिया।