Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
सांसद वीके सिंह के आवास पर कीर्तन का आयोजन

गाजियाबाद। पांचवें नवरात्रे के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद वीके सिंह के आवास पर कीर्तन का आयोजन किया गया। जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने अपने आवास पर कीर्तन करने आई महिलाओं का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम कौशिक के साथ महिला मोर्चा की पूरी टीम पहुंची। नवरात्रों के पावन अवसर पर महिला मोर्चा की टीम के साथ जनरल वीके सिंह के परिवार सहित महिला मोर्चा ने नौ देवियों की पूजा अर्चना की।