Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
प्राणी मात्र व विश्व कल्याण के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की

मुरादनगर में प्रथम नवरात्रि को अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने विधिविधान से माँ शैलपुत्री की आरधना की तथा राष्ट्र एवं विश्व तथा प्राणिमात्र के कल्याण की कामना की एवम परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की।
विक्रम संवत 2079 प्रतिपदा दिन शनिवार चैत्र नवरात्र व्रत का प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की अपने निवास स्थान पर अ. भा. परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद मिश्रा ने सपरिवार विधिविधान से पूजा अर्चना की और प्राणिमात्र के कल्याण की कामना की। विश्व शान्ति तथा परिवार की सुख समृद्धि के लिए यज्ञ किया जिसमें सपरिवार 101 आहुतियां दी। उन्होंने बताया कि 9 दिनों तक शैल पुत्री ,ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कुष्ठमण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि , महागौरी , कल्याणी सिद्धिदात्री देवियों की पूजा की जाएगी। साथ ही 9 दिनों तक यज्ञ किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि में माँ दुर्गा के 9 रूपों की विधिविधान से पूजा करने से परिवार के सभी कष्टों का निवारण होता है तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है। यज्ञ करने से घर परिवार की शुद्धि होती है तथा वातावरण साफ होता है। सभी परिवारों को 9 दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना के साथ सपरिवार यज्ञ करना चाहिए तथा अन्न का त्याग कर व्रत रखना चाहिए। इसमें केवल फलाहार का ही सेवन करना चाहिए। बीमारों, बुजुर्ग लोगों एवं बच्चों के लिए व्रत का कोई नियम लागू नहीं होता है। नरेंद्र शर्मा पूर्व सभासद, प्रमोद कौशिक महामंत्री राष्ट्रीय सचिव अ. भा. परशुराम सेवा दल, बोबी पंडित जिलाध्यक्ष परशुराम परिषद, विजय गोड एडवोकेट पूर्व बार सचिव, प्रेमचन्द शास्त्री, ओमपाल शर्मा, ओमकारदत्त शर्मा, महेश गर्ग, अशोक कुमार , जयप्रकाश शर्मा खिमावती, योगेन्द्र कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अ. भा. परशुराम सेवा दल, महेन्द्र एडवोकेट आदि लोगों ने भी अपने निवास स्थान पर देवी माँ की विधिविधान से पूजा अर्चना की।