Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
फूड लाइसेंस कैंप में व्यापारियों ने 69 लाइसेंस बनवाए

मोदीनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शाखा फरीदनगर व्यापार मंडल द्वारा वहां शिव मंदिर में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से खुदरा व होलसेल व्यापारियों के 69 लाइसेंस बनवाए गए। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गोयल एवं भोजपुर के थाना अध्यक्ष मुनेश सिंह रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि व्यापारी अपने मान सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। मुनेश सिंह ने कहा कि भोजपुर थाना क्षेत्र के व्यापारी 24 घंटे निसंकोच उनसे मिल सकते हैं। व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, महामंत्री निर्दोष खटाना, फरीदनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित कंसल, महामंत्री अनुज प्रजापति व कोषाध्यक्ष अनिल प्रजापति, प्रमोद तोमर, नफीस अल्वी, सुंदर प्रजापति, कमल कंसल, सुशील शर्मा, नीरज प्रजापति, मोनू प्रजापति, श्रीओम तोमर, हरवंश कुमार आदि पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।