Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
ललितपुर का उत्कर्ष चौबे यूक्रेन से लौटा भारत , यूक्रेन से वापिस लौटना लगा सपनों जैसा,

ललितपुर- यूक्रेन से सुरक्षित हंगरी बॉर्डर बुडपोस्ट के एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद शुक्रवार की रात भारत के लिए फ्लाइट से रवाना हुआ ललितपुर का छात्र उत्कर्ष चौबे शनिवार की सुबह 8 बजे दिल्ली एयरफोर्ट पर पहुंच गयाहै । सबसे पहले उसने भारत माता को नमन किया। भारत आने पर खुशी जताई। वहीं पुत्र के भारत पहुंचने पर माता पिता सहित परिजनों में खुशी की लहर फैल गई।
दिल्ली पहुंचे उत्कर्ष चौबे ने बताया कि जब वो लोग शुक्रवार को रात भारत आने के लिए फ्लाइट में बैठे, तो सभी छात्रों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि उनकी फ्लाइट शनिवार की सुबह 8 बजे दिल्ली एयरफोर्ट पर लैंड हुई। वो एयरपोर्ट से 9:30 बजे बाहर आ गए थे। तबियत भी अब ठीक है। वो उत्तर प्रदेश सरकार के अतिथि गृह में रुके हैं। जहां खाना खाकर वो आराम कर रहे हैं। सरकार उनको ललितपुर भेजने की व्यवस्था कर रही है। वहीं ललितपुर में उत्कर्ष के माता पिता में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने भगवान और भारत सरकार का आभार जताया है। वहीं जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।