Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

गाजियाबाद। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे बिजेंद्र यादव के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह को शहर के गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि बिजेन्द्र यादव के पिता चौ. नेपाल सिंह का पिछले दिनों 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। नेपाल सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बम्हैटा में किया गया था।
कल चौ. नेपाल सिंह की अंत्येष्टि के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पहुंचे प्रमुख लोगों में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, वरिष्ठ समाजसेवी इकबाल वहीद, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, भाजपा नेता पृथ्वी सिंह, पूर्व विधायक के के शर्मा, ऐडवोकेट नाहरसिंह यादव ,संजय यादव, विजय चौधरी, बबली नागर , लालमन सिंह, राजाराम भारती, नोमान खान, मनोज कौशिक, पूजा चड्ढा, सतीश त्यागी और त्रिलोक सिंह आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। चौ. नेपाल सिंह के ज्येष्ठ पुत्र ज्ञानचंद यादव और बिजेन्द्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।