Breaking Newsराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
मैलानी में हुई भव्य जनसभा को भाजपा प्रत्याषी ने संबोधित किया।

लखीमपुर
गोला (खीरी )- भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान बिजुआ ब्लॉक के गांव दाउदपुर, देवरिया, रामदीनपुरवा, बेलवा, पदारियातुला, चौखड़िया, पहाड़ापुर, डिमरौल में बैठक व जनसम्पर्क किया साथ ही नगर पंचायत मैलानी में एक भव्य सभा को संबोधित किया।
अरविंद गिरि ने कहा कि बसपा, सपा, कॉंग्रेस सिर्फ आमजन को बरगलाने का कार्य कर रही है। बसपा ने सदैव दलितों के नाम पर सौदेबाजी की, कॉंग्रेस का कोई अस्तित्व नही है और सपा मात्र तुस्टीकरण की राजनीति कर आमजनमानस के मन में भय का वातावरण पैदा करने का कार्य कर रही है जबकि भाजपा की योगी मोदी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश से गुंडे माफियाओं के सफाया किया है। प्रदेश को दंगा मुक्त बनाकर विकास के मार्ग पर प्रशस्त किया है। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी जाति, धर्म, वर्ग व सम्रदाय को लेकर विकास और योजनाओ के नाम पर कोई भेदभाव नही किया गया है। आज भाजपा सरकार के प्रदेश के मुखिया योगी जी के कुशल प्रशासनिक गुणों का ही कमाल है कि समस्त जनउपयोगी योजनाओं का लाभ धरातल पर दिख रहा है। आज प्रदेश व देश दोनो सुरक्षित है। भाजपा का बढ़ता जनाधार व प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान में भाजपा की मज़बूती ने विपक्षियों की नींद उड़ा दी है।
गिरि ने सभा मे उपस्तिथ आमजन से पाँचवी बार भारी मतों से जिताकर एक बार पुनः विधायक बनाने की अपील की।
उक्त सभा में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, प्रमुख साथियों सहित मैलानी नगर अध्यक्षा श्रीमती सत्यवती,पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज वाजपेयी, आसमा बानो, अशोक यादव, सुरेंद्र मिश्र,पीयूष अवस्थी, अमन वाजपेयी, सरावती धुरिया, राकेश अरोड़ा, दीपक ठाकुर, शिव श्रीवास्तव आदि सैकड़ों की संख्या मेम गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।
वहीं
गोला विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि जी ने नगर पंचायत मैलानी में एक भव्य सभा को सम्बोधित किया। सभा में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, प्रमुख साथियों सहित मैलानी नगर अध्यक्षा श्रीमती सत्यवती,पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज वाजपेयी, आसमा बानो, अशोक यादव, सुरेंद्र मिश्र,पीयूष अवस्थी, अमन वाजपेयी, सरावती धुरिया, राकेश अरोड़ा, दीपक ठाकुर, शिव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में नगर पंचायत मैलानी के गणमान्य नागरीक उपस्तिथ रहे।