Breaking Newsउत्तर प्रदेशनोएडाराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
यह दिन हमें सशक्त संविधान की याद दिलाता है जिसने हमें समानता का अधिकार दिया: कुच्छल

नोएडा । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बुधवार को उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के मामूरा व्यापार मंडल के सौजन्य से अध्यक्ष नरेश कुच्छल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। आजादी के 75 महोत्सव को हम सभी लोग धूमधाम से मना रहे हैं। यह दिन हमें बाबा भीमराव अंबेडकर व उनके साथियों की याद दिलाता है। जिन्होंने हमें एक सशक्त मजबूत संविधान दिया । जिसमें हर वर्ग के व्यापारी हर वर्ग के लोग जाति धर्म को समानता का अधिकार दिया। इस मौके पर हम स्वतंत्रता सेनानियों
महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की शौर्य गाथा की भी याद दिलाता है।
इस दौरान देश हर मोर्चे पर दुनिया भर में अपना धाक जमा चुका है। साइंस, टेक्नोलॉजी, आर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य, खेल समेत तमाम मोर्चों पर भारत बहुत तरक्की कर चुका है। परमाणु क्षमता संपन्न देश भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुका है। चंद्रयान 2 की सफलता इसका बड़ा प्रमाण है। विकास के हर क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ चुका है। दुनिया भारत की ओर देख रही है।
उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि सशक्त संविधान के इतने बरसों बाद भी आज भारत अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी समस्याओं से लड़ रहा है। हम सभी को एक होकर इन समस्याओं को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। भारत को जब तक इस समस्याओं से बाहर नहीं निकालते तब तक संविधान की और संविधान निर्माताओं का सपना पूरा नहीं होगा । इस मौके पर नरेश कुच्छल अध्यक्ष, राम अवतार सिंह चेयरमेन, मनोज भाटी वरिष्ठ महामंत्री, दिनेश महावार, संदीप चौहान, सत्यनारायण गोयल,
मूलचंद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, राजीव अग्रवाल, महेन्द्र कटारिया, रामनिवास यादव, ओमपाल चौधरी, सतपाल चौहान, ओमपाल शर्मा, अंकित कौशिक, मुकेश सिंघल, महेश चौहान, धीरज, सुनील, सोहनवीर सिंह, सुभाष त्यागी, देसराज तोमर, सोहनलाल प्रजापति, ब्रजमोहन राजपूत आदि उपस्थित रहे।