Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीय
विपक्ष ने किया बंटाधार मोदी योगी ने किया विकास
2022 चुनाव में मोदी और योगी को नीचा दिखाने के लिए विपक्षी दलों को मिल रही फंडिंग - विजय पाल तोमर

मुरादनगर विधानसभा के गोविंदपुरम मंडल में भाजपा प्रबुद्ध वर्ग की बैठक सांय चार बजे स्थानीय एक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कि मो पहुंचें। मंचासीन राहुल चौधरी “डैनी” ब्लॉक प्रमुख,राजेन्द्र यादव मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष अमित रंजन, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, पूर्व अध्यक्ष यु मो गौरव चोपड़ा, पार्षद कपिल वशिष्ठ रहे। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद एस पी शिसौदिया ने की। इस दौरान मुख्य वक्ता विजय पाल तोमर ने कहा यह चुनाव कुछ अलग परिपाटी पर हो रहा है जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के कारण प्रचार प्रसार का अलग मापदंड है। कोई रैली नहीं बड़ी सभा नहीं है लोगों की बड़ी प्रचार रैली नहीं है।इस चुनाव को प्रभावित करने के सारी देश विरोधी ताकतें लगी हुई है। मोदी और योगी के उभरते वजूद को नीचा दिखाने के लिए विपक्षी दलों को विदेशी ताकतें भी फंडिंग कर रही हैं। हम आप सभी प्रबुद्ध वर्ग ,प्रभावी वोटर से संवाद के माध्यम से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नाम पर वोट की जनजागृति रूपी अपील करने आए हैं। आप सभी देशभक्तों को देश विरोधी ताकतों को हराकर भाजपा की योगी सरकार को चुनने का काम करना है। मुरादनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी को चुनकर ही आप योगी सरकार को लाने के लिए मजबूत प्रयास कर सकते हैं। बैठक में महामंत्री उपेंद्र शिशोडिया, संजय कौशिक,वीरपाल सिंह चौहान
अक्षय अग्रवाल ,विनीता त्यागी, पूनम शर्मा,राजीव त्यागी ‘राज, अमित डबास पार्षद, सोनवीर सोनी, अमित चौहान बी एस पाल संदीप यादव सरिता त्यागी , पुष्पा पाण्डेय,अजय चौधरी दीपक तोमर रामवीर सिंह एस के अग्रवाल,बी पी सिंह चौहान गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।