Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीय
ज्यादा भूख हड़ताल जारी अपनों की याद में पौधारोपण

मुरादनगर। लोग मकर सक्रांति पर उल्लास के साथ अपने घरों में त्योहार मना रहे थे 25 परिवारों ने भूख हड़ताल धरने पर ही मकर सक्रांति का दिन अपनों की याद में नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में पौधे लगाए। जिसके परिवार से जो भी गया उसी के नाम से पौधा रोपा गया। महिलाओं पुष्प ,लता, रजनी ,अंजू, मंजू ,ने बताया कि वह लोग 29 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं। 3 जनवरी 21 को उखलारसी स्थित श्मशान घाट का लेंटर घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने के कारण वहां एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए लोगों के ऊपर गिर गया। जिससे 25 लोगों की मृत्यु हो गई इतने ही लोग घायल थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए यहां पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी 50 लाख आर्थिक सहायता तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी। जिन लोगों को इस मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया था वह सभी जमानत पर आ चुके हैं। लेकिन हमारे परिजनों को हमसे छीनने वाले कौन हैं ? उसके बारे में अभी तक हमें ही पता नहीं लग रहा। बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा घायलों को इलाज तथा किराए पर रहने वालों को मकान देने के आश्वासन दिए थे। लेकिन एक वर्ष से भी अधिक समय हो जाने के बावजूद उन्हें घोषित सहायता नहीं दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आदि को भी ज्ञापन द्वारा इस बारे में सूचित किया गया था लेकिन सरकार की ओर से उनकी ओर से उदासीनता दिखाए जाने के कारण वह धरने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। महिलाओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सहयोग मांगेंगी। कड़ाके की पड़ रही ठंड से कुछ परेशानी हुई है लेकिन हम मांगे पूरी होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।