Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
सपा रालोद गठबंधन में चंद्रशेखर के जाने की भी संभावना, आसपा के खाते में जा सकती है गाजियाबाद सीट

आप अभी तक
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पल-पल नई खबरें सामने आ रही है। 2 दिन पूर्व सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने जो संकेत दिए थे उसके अनुसार सपा रालोद गठबंधन के साथ वे भी जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद सीट अभी इसीलिए होल्ड पर है क्योंकि इस सीट से आजाद समाज पार्टी उम्मीदवार मैदान में आ सकता है।
2 दिन पूर्व सहारनपुर में एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के पिता गोरधन दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह के दौरान उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बात की थी। उस समय चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि 14 जनवरी तक उनके दल की गठबंधन की स्थिति सामने आ जाएगी। अब जो संकेत मिल रहे हैं उनके अनुसार सपा रालोद गठबंधन के साथ चंद्रशेखर भी जा रहे हैं।
चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कुछ अन्य स्थानों पर भी सीट दिए जाने पर चर्चा चल रही है। चर्चाओं के अनुसार गाजियाबाद सदर सीट आजाद समाज पार्टी के खाते में जाने की संभावना है। ऐसा होने पर इस सीट पर एक बड़ा वोट बैंक एकजुट हो सकता है जो किसी भी तरह का फेरबदल करने में संभव होगा।