Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीय
आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज चुनाव हुए संपन्न

मुरादनगर। आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज मुरादनगर शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न हुए। यह जानकारी सचिव रविंद्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह अध्यक्ष ,वीरेंद्र पाल उपाध्यक्ष, रविंद्र चौहान सचिव, अब्दुल अहमद सह सचिव , संजय कुमार कोषाध्यक्ष, मुरली मनोहर जोशी लेखा परीक्षक बने हैं ।कॉलेज के प्रधानाचार्य वाई. के. त्यागी ने चुने गए समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उनके ऊपर कुछ अधिक जिम्मेदारी आ गई हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।