Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
व्यापारी के गोदाम से हजारों का गत्ता चोरी।
संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना। गोदाम पर रखा हजारों की कीमत का गत्ता चोरी कर ले गए 2 चोर। दोनो चोरों की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। वही गत्ता व्यापारी ने चोरों के खिलाफ़ तहरीर देकर चोरों के खिलाफ़ कार्यवाही कि मांग की। सरधना नगर के मौहल्ला कुम्हारान निवासी सावेज पुत्र आबिद ने बताया की वह पेपर स्क्रैप का कम करता है। जिसके लिए उसने तहसील रोड पर एक गोदाम बना रखा है। रात्रि लगभग 3 बजे दो अज्ञात चोरों द्वारा उसके गोदाम से लगभग 50 हज़ार रूपए की क़ीमत का गत्ता चोरी कर ले गए हैं। बताया गया की जब वह सुबह अपने गोदाम पर गया तो वहां का नज़ारा देख कर हैरान रह गया। उसका सारा गत्ता गायब मिला। जिसके बाद उसने अपने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे देखा तो दो अज्ञात व्यक्ति गत्ता चोरी करके ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं। सावेज़ अंसारी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।