Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीय
भूख हड़ताल जारी अधिशासी अधिकारी ने मुख्यमंत्री के नाम लिया ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

मुरादनगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल धरना जारी है नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने महिलाओं का मांग पत्र लेकर मुख्यमंत्री को भेजा है ।वहीं भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचा ।उन्होंने भी इस विषय में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को देकर महिलाओं की मांगे पूरी करने का आग्रह किया है। उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन की प्रति उन्होंने महिलाओं को देते हुए आश्वासन दिया कि भारतीय किसान यूनियन भानू पीड़ितों के साथ है। मयंक ,सुधीर धीरज, पवन कश्यप, संदीप त्यागी, अमित, कर्मवीर ,तथा मदन पाल आदि लोग प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ।भूख हड़ताल धरने पर बैठी पीड़ित परिवारों की महिलाओं रजनी ,नीलम, अंजू, मनीषा ,पुष्प लता ,मोनिका ममता, कविता, मंजू, निधि, आदि ने बताया कि वह 29 नवंबर से छोटे-छोटे बच्चों के साथ यहां भूख हड़ताल धरने पर हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक मौर्य, महिलाओं के बीच पहुंचे और उनकी सभी मांगों का ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को भेजा है। 3 जनवरी 2021 को उखलारसी स्थित श्मशान घाट में नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया नवनिर्मित बरांडा की छत गिर जाने के कारण वहां एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने गए लोगों के ऊपर छत गिरने से 25 लोगों की मृत्यु तथा इससे अधिक घायल हो गए थे। प्रशासन द्वारा दोषियों को सजा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सहायता तथा पीड़ित पक्ष को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। लेकिन 1 साल से अधिक समय होने के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा किए गए वादों में से कोई भी पूरा नहीं हुआ इसलिए पीड़ित परिवारों की महिलाएं भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन कर रही हैं। प्रमोद त्यागी ने बताया कि उन्होंने उपजिलाधिकारी को इस विषय में ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगे पूरी कराकर महिलाओं की भूख हड़ताल धरना समाप्त नहीं कराया गया उनका दल भी धरने पर बैठ जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।