Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक किया

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से इकट्ठा होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए बिनोली रोड स्थित देवी मंदिर परिसर में महामृत्युंजय मन्त्र का जाप किया साथ ही भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि गत दिनों फिरोजपुर पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक रैली को सम्बोधित करने जा रहे थे। वहां जाते समय रास्ते में उनकी सुरक्षा में लापरवाही बहुत ही निंदनीय है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार है। उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं। काल भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता फिर निक्कमी पंजाब सरकार उनका क्या बिगाड़ सकती हैं।उन्होंने भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।ओर कहा कि उन लोगों पर कठोर कार्यवाही एक नज़ीर बननी चाहिए।
ताकि भविष्य में कोई और ऐसा दुससाहस ना कर सके। इसके बाद सभी ने भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक अरोरा, मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता,अनिल चौधरी,मण्डल मंत्री संजीव शर्मा,दीपक विश्वकर्मा,सन्नी सैनी, महामंत्री ऋषभ जैन,आदर्श जैन,मीडिया प्रभारी,अमन पंडित,अंकुर चंदन,शुभम सिंघल,पंडित हेम सागर शर्मा,रक्षित गर्ग,अंकित चौधरी महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गौरव त्यागी नगला आदि उपस्थित रहे।