Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीय
भूख हड़ताल जारी रालोद ने दिया समर्थन

मुरादनगर। रालोद ने भी में श्मशान घाट हादसा पीड़ितों के हक में उठाई आवाज। राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष रजापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके अजय चौधरी ने बताया कि 1 वर्ष से उन परिवारों की सरकार ने कोई सुध नहीं ली जिनके अपने चले गए और परिवार धरने पर बैठे है। हमारी पार्टी पीड़ित परिवारों के सहयोग के लिए आगे रहेंगी। पीड़ितों को न्याय न मिलने तक उनके साथ हैं। संगठन ने भी महिलाओं के कैंडल मार्च को समर्थन देते हुए सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराया। विधानसभा, संजीव ढिढार, अक्षय सहरावत, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना, विवेक पवार, प्रदीप चौधरी, निक्की चौधरी आदि। लोग प्रमुख रहे।
वही नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में 29 नवंबर से चल रहा धरना भूख हड़ताल जारी है। श्मशान घाट में 3 जनवरी 2021 को नगरपालिका का बनाया हुआ लेंटर गिरने से 25 लोगों की मृत्यु हो गई थी उन्हीं के परिजन अपनी मांगों को लेकर धरना भूख हड़ताल पर हैं अभी तक प्रशासन उनकी मांगे पूरी कराने का आश्वासन भी नहीं दे रहा है इसलिए आंदोलन कर रही महिलाओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। और लोगों का उनके साथ भारी जनसमर्थन जुटने लगा है।