Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43 वां जन्मदिन केक काट कर व गुड़ वितरण कर धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा रहे।

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दादरी स्थित भड़ाना फार्म पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश चौधरी के संयोजन में आयोजित किया गया। इस मौके पर रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का 43 वां जन्मदिन केक काटकर एवं गुड वितरण करके मनाया गया।इस दौरान केक काट कर एवं फल मिठाई वितरण का आयोजन युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतेश चौधरी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा की आज हम ऐसे किसान नेता का जन्मदिन मना रहे हैं जो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए लगातार किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ सबसे पहले अपना विरोध दर्ज कराया था। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा और जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है।कि किसान,मजदूर,व्यापारी आदि वर्गों के हितों की रक्षा करने के लिए रालोद को मजबूत करने की अपील की।