Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
भाजपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल लोनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए

लोनी बलराम नगर मंडल में व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतेन्द्र बंसल द्वारा आयोजित “व्यापारी सम्मान गोष्ठी” कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यलय का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश भर में व्यापारियों के कल्याण हेतु एतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका पूरा फायदा व्यापारी वर्ग को मिल रहा है।
आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के चलते व्यापारी अपहरण, रंगदारी जैसी अपराधिक घटनाओं से अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।
व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समस्त व्यापारी वर्ग एकजुटता के साथ भाजपा को वोट करके उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का कार्य करेगा।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र मावी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दौरान किसी भी अपराधी की औकात नहीं जो व्यापारियों की तरफ आंख उठाकर भी देख सके।
तदुपरांत जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने भाजपा कैंप कार्यालय लोनी हीरो शोरूम पर मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा द्वारा आयोजित जिला बैठक में महिला मोर्चा पदाधिकारियों को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जुट जाने के लिए कहा।
तत्पश्चात भाजपा प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों के साथ जिलाध्यक्ष ने बैठक में चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ 25 दिसंबर को भाजपा (जन विश्वास यात्रा) को सफल बनाने के लिए योजना बनाकर जिम्मेदारी सुनिश्चित कर आवश्यक निर्देश दिए।
अंत में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शौलत पाशा द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जिला टीम के साथ पहुंचे जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मुस्लिम समाज भाजपा की सरकार के चलते अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।
भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु एतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासिद अली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान मुख्य रूप से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, अजय गर्ग, आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, अशोक त्यागी, राजीव शर्मा, विधानसभा विस्तारक तरुण कुमार, लाला कालीचरण गर्ग, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंजलि गर्ग, गीता कौशिक, मंडल अध्यक्ष निधि चौधरी, अल्का चौधरी, अनुज जाटव, प्रविन्द्र गुर्जर, रविन्द्र आर्य, संजीव राणा, आदि सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।