Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
शीतलहर की हालत, जिले में अभी और बढ़ सकती है ठंड
आप अभी तक
गाजियाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। तेज और ठंडी हवाओं ने बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है।
पिछले कई दिन से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के बाद शुष्क हवाओं ने आज शीत लहर की हालत पैदा कर दी है। आज की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह के रूप में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में 6 डिग्री के लगभग तापमान दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में राजस्थान के चूरू में तापमान माइनस डिग्री के आसपास पहुंचने की खबर आ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शीत का यह प्रकोप लगातार कई दिन बना रहेगा। आने वाले 1 दिनों के बाद कोहरा पड़ने का अनुमान भी प्रकट किया गया है। बढ़ती सर्दी ने बच्चों, बुजुर्गों एवं दिल के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ाई है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग बहुत सुबह घर से ना निकले। तेज सर्दी में वातावरण के अंदर ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है जिस कारण सुबह की सैर कई बार जानलेवा बन जाती है।