Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की।

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ज़िला अध्यक्ष राजपाल सिंह व सरधना चेयरमैन पति निज़ाम अंसारी ने संयुक्त रूप से समाजवादी झंडा लगाओ अभियान की हरि झंडी दिखा कर शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर नगर के विभिन्न व्यापारियों नेअपने प्रतिष्ठान पर समाजवादी ध्वज लगाने में उत्साह दिखा।कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले वाहनों पर भी सपा का ध्वज लगाया। साथ ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा की मौजूदा सरकार डरी हुई हे और महंगाई अब इस सरकार के कंट्रोल से बहार हो गईं हे। कार्यकर्ताओ पर फर्जी मुकदमों लगाने का काम पिछले 4.5 वर्ष से ये सरकार करती आ रहि है। अब समाजवादी सरकार में ये सब नही चलेगा। ओर उत्तर प्रदेश पुनः विकाश की और अग्रसारित होगा। ओर अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहें है। सपा युवा नेता शाहवेज अंसारी ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। लोगों को भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी दिख रही है।इस दौरान सपा नेता विपिन मनोठिया, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, शाहिद मलिक,डॉक्टर सोहन वीर,जुबेर कुरेशी,रविंद्र एडवोकेट,सद्दाम अंसारी,परवेज फारूखी, जाहिद कुरैशी,अरशद, इमरान ठाकुर,अरशद अब्बासी, आदि मौजूद रहे।