Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
व्यापारियों ने हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

सरधना। तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की जान चली जाने पर पूरे देश में शोक की लहर है। गुरुवार को देर शाम नगर में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए शहीद द्वार पर कैंडल मार्च निकालते हुए शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व दो मिनट मोन धारण करते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि देश में एक वीर योद्धा खो दिया है। दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद पूरे देश की जनता उनकी उपलब्धियों को याद कर रही है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिए।इस मौके पर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक,बृजमोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी रक्षित गर्ग,डा० महेश सोम, इरफान जावेद सिद्दीकी संजीव कुमार मैनुद्दीन प्रधान शैलेंद्र गुप्ता सुनील जैन दीपक जैन मेराज अंसारी काव्य बंसल आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता जावेद अब्बासी