Breaking Newsउत्तर प्रदेशमुरादनगरराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
धरना जारी बैठेंगे भूख हड़ताल पर विधायक ने भी नहीं ली सुध

मुरादनगर। उखलारसी श्मशान घाट हादसे से संबंधित परिवारों की महिलाएं 29 नवंबर से नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया तो धरने को भूख हड़ताल में परिवर्तित कर दिया जाएगा। पीड़िता ममता ने बताया कि 3 जनवरी 2021को नगर पालिका के भ्रष्टाचार की छत गिरने के कारण 25 लोगों की मृत्यु से उतने ही परिवार बर्बाद हो गए। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने घोषित लाभ नहीं दिए हैं। जांच में इस नरसंहार के लिए कौन कौन दोषी है उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई उसके बारे में भी परिजनों को जानकारी नहीं दी जा रही जबकि जिनके परिवारों के लोग असमय ही उन्हें छोड़ कर चले गए उन्हें इस जानकारी को लेने का पूरा अधिकार है। मनीषा पिंकी निधि ने बताया कि कई राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों ने हमें सहयोग का आश्वासन दिया है। क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने भी उनकी सहायता का आश्वासन दिया था। लेकिन इतने दिन तक धरना चलने के बाद भी उन्होंने हमारी कोई खैर खबर नहीं ली। हमें मासूम बच्चों के साथ कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठना पड़ रहा है। नेता अधिकारी वादे करने के बाद दोबारा उन लोगों की स्थिति देखने भी नहीं आए। हम अपनी लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रखेंगे उसके लिए भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। रात दिन चल रहे धरने पर स्थानीय लोग भी पहुंच रहे हैं ।जिससे उनका मनोबल बढ़ रहा है ।धरना स्थल पर सर्दी से बचाव के भी कोई प्रबंध नहीं है । महिलाएं अपने घरों से चादर कंबल आदि लाकर रात उन्हीं के सहारे कट रही है।