Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
कपड़े सुखाने को लेकर हुए विवाद में, भाजपा विधायक के गनर ने महिला को जड़े थप्पड़।

संवाददाता जावेद अब्बासी
मेरठ। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने आर्मी के दरोगा की पत्नी को कपडे सुखाने को लेकर हुई कहासुनी के चलते सरेआम थप्पड़ जड़ दिये। सिपाही द्वारा सरेआम महिला को थप्पड़ मारने की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। पूरे मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपी सिपाही को लेकर जांच बैठा दी है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के राजनगर कालोनी निवासी नगेंद्र आर्मी में दरोगा हैं। वह इस समय आगरा में तैनात हैं। उनकी पत्नी सविता अपने दो बेटों के साथ मेरठ में रह रही है। बताया गया है कि महिला के मकान सामने एक खाली प्लॉट है। यहीं पर सिपाही सतेंद्र पुंडीर अपने परिवार के साथ रह रहा है। सिपाही सतेंद्र भाजपा विधायक संगीत सोम की सुरक्षा में तैनात है। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पहले महिला ने सिपाही पर हाथ उठाया था जिसके बाद सिपाही ने महिला को थप्पड़ जड़ दिए। पड़ोसी द्वारा अपने मकान की छत से पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बना ली। इस मामले पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है की वीडियो के आधार पर | जांच कराई जा रही है। सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी है। जांच
के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में भाजपा विधायक संगीत सोम से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा विधायक का मोबाइल स्विच ऑफ है।