Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
सपा व रालोद नेताओं ने संकल्प परिवर्तन रैली स्थल का निरीक्षण किया

सरधना। आगामी 7 दिसंबर को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथवा गांव मे होने वाली संकल्प परिवर्तन रैली स्थल का सपा व रालोद नेताओं ने निरीक्षण किया। साथ ही रैली की रूप रेखा भी तैयार की। परिवर्तन संकल्प रैली में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे।रैली की सफलता के लिए सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है।लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क किए जा रहे हैं।रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह व सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह व पदाधिकारियों के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया। किस तरह से क्या व्यवस्था होनी है। इस पर चर्चा की। साथ की रैली की रूप रेखा बनाई। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि सपा रालोद की संयुक्त रैली ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के उत्पीड़न से परेशान आ चुकी है। अब जनता आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गोंड ने कहा कि सपा व रालोद का गठबंधन भाजपा को प्रदेश से भगाने का काम करेगा। भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ़ नाम बदलना और रंग बदलना सीखा है।भाजपा सरकार में बढ़ती मंहगाई से गरीब मज़दूर किसान परेशान है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस सिलेंडर दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होने लोगों से रैली अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड,पूर्व राज्य मंत्री फारुख हसन,सपा नेता विपिन मनोठिया,पूर्व ज़िला अध्यक्ष राहुल देव,सुनील रोहटा,नदीम चौहान,रणवीर दहिया,माजिद चौहान,सरदार परविंदर ईशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता जावेद अब्बासी